
जबलपुर। रानीताल गेट नम्बर 1 में सजे जुआ फड़ पर लार्डगंज पुलिस ने छापा मारकर पांच जुआरियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 20 हजार रूपये जप्त किये गये।
टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि रानीताल गेट नम्बर 1 लार्डगंज में देवेन्द पचोरी के मकान में तीसरी मंजिल में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे जानू सोनकर निवासी रानीताल देशी शराब ठेका के पीछे, राहुल घनघोरिया निवासी काली मंदिर क्वाटर खेरमाई वार्ड हनुमानताल, रितेश यादव निवासी दीक्षितपुरा नटबाबा की गली कोतवाली, मोहम्मद अजमेरी निवासी गलगला टोरिया बेलबाग, सलीम अहमद निवासी मोबिनपुरा थाना कोतवाली को पकड़ा गया है।
