क्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार रात क्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए मशीन को नुकसान भी पहुंचाया.

थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताय कि घटना बोहरा वायर कंपनी के गेट के सामने हुई. न्यू बजरंगपुरा में रहने वाले ओशान प्रजापत साइकिल से जा रहा था, तभी क्रेन ने उसे टक्कर मार दी. भारी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही बाणगंगा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. समझाइश के बाद परिजन व स्थानीय लोग शांत हुए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू जिंदा है…तो ढूंढ कर मारेंगे, IRGC ने इजरायली PM को दी खुली धमकी, मचा हड़कंप

Sun Mar 15 , 2026
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए पुष्टि की कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि इजरायल […]

You May Like