शाह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने राधाकृष्ण को दी बधाई

नई दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी है।

श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,“ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई।

एक सांसद और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में आपकी भूमिकाओं ने संवैधानिक कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे विश्वास है कि आपका विशाल अनुभव और ज्ञान उच्च सदन की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा और नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।”

उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और और भाजपा संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार जताया।

 

Next Post

चंडीगढ़ और दिल्ली अगले वर्ष के लिए डिवीजन ‘ए’ में पदोन्नत

Mon Aug 18 , 2025
जालंधर (पंजाब) (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के छठे दिन रविवार को बिहार और बंगाल ने अपने-अपने मैच जीतकर डिवीजन ‘बी’ का समापन किया। वहीं ओडिशा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब ने अपने डिवीजन ‘ए’ मैच जीते। चंडीगढ़ और दिल्ली क्रमशः पूल ए और पूल बी में […]

You May Like