जालंधर (पंजाब) (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के छठे दिन रविवार को बिहार और बंगाल ने अपने-अपने मैच जीतकर डिवीजन ‘बी’ का समापन किया। वहीं ओडिशा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब ने अपने डिवीजन ‘ए’ मैच जीते। चंडीगढ़ और दिल्ली क्रमशः पूल ए और पूल बी में जीत दर्ज करते हुए अगले वर्ष के लिए डिवीजन ‘ए’ में पदोन्नत हुए, जबकि हिमाचल और असम को डिवीजन ‘सी’ में स्थानांतरित कर दिया गया।
आज यहां दिन के पहले डिवीजन ‘बी’ मैच में बिहार ने पूल बी में असम को 4-3 से हराया। बिहार के लिए नंदलाल शाह ने (18वें, 47वें) मिनट में गोल किए, साथ ही मोहम्मद अलीशान अहमद ने (पहले) और रंजन कुमार ने (छठे) मिनट में गोल किए। असम के लिए सादिक अहमद (छठे), आशीष कुमार (26वें) और रोहन एक्का (57वें) मिनट में गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।
डिवीजन ‘बी’ के आखिरी मैच में बंगाल ने उत्तराखंड पर 4-1 से आसान जीत हासिल की। बंगाल के लिए बिजय शॉ (तीसरे), कैप्टन प्रिंस गब्रियाल धन ने (सातवें), अमन कुमार ठाकुर ने (36वें) और करण शॉ ने (37वें) मिनट में गोल किए, जबकि उत्तराखंड के लिए नवीन प्रसाद ने (60वें) मिनट आखिरी क्षणों में एकमात्र गोल किया।
दिन के पहले डिवीजन ‘ए’ मुकाबले में ओडिशा ने पूल डी में कर्नाटक को 2-1 के मामूली अंतर से हराया। कर्नाटक के लिए नितेश शर्मा ने (37वें) मिनट में पहला गोल किया, लेकिन ऋतिक लाकड़ा ने (50वें) और आर्यन जेस ने (51वें) मिनट अंतिम क्वार्टर में लगातार दो गोल दागकर ओडिशा को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में तीन अंक दिलाने में मदद की।
अगले डिवीजन ‘ए’ मैच में हरियाणा ने पूल सी में मणिपुर पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। हरियाणा के लिए सुनील ने (15वें), चिराग ने (27वें), नवराज सिंह ने (50वें), राहुल ने (56वें) और अंश कंबोज ने (59वें) मिनट में गोल किए।
दिन के अगले मैच में उत्तर प्रदेश ने पूल बी में झारखंड को 2-0 से हरा दिया। दूसरे क्वार्टर में उज्जवल पाल ने (26वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और तीसरे क्वार्टर में सत्यम पांडे (32वें मिनट) ने मैदानी गोल करके उत्तर प्रदेश की जीत सुनिश्चित की।
दिन के अंतिम डिवीजन ‘ए’ मैच में पंजाब ने पूल ए में मध्य प्रदेश को 3-2 से मामूली अंतर से हराया। पंजाब के लिए ओम रजनीश सैनी ने (तीसरे मिनट), लवनूर सिंह ने (14वें मिनट) और जपनीत सिंह ने (41वें मिनट) ने गोल किए। मध्य प्रदेश के लिए मोहम्मद अनस ने (19वें मिनट) और सोहिल अली ने (39वें मिनट) ने दो गोल किए।
