छतरपुर। नगर के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुरा गांव में अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीपत अहिरवार निवासी अमरपुरा के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार श्रीपत अहिरवार ने घर पर किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में और क्यों सेवन किया, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है।
