
पांढुरना। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली जाने वाली बोर्ड की घोषित वार्षिक परीक्षा की तिथि के अनुसार मंगलवार 10 फरवरी को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय का तो वहीं 13 फरवरी से कक्षा 10वी के ऊर्दू विषय का पहला पेपर होंगा। पांढुरना में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है,जिसमें नगर मुख्यालय का उर्दू शासकीय स्कूल में बना परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील है,जहां परीक्षा के दौरान एक चार का पुलिस बल तैनात रहेंगा ।
परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था चाक-चौबंद 000
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल के बोर्ड की कक्षा 10 वी 12 की वार्षिक परीक्षा की तिथि के अनुसार मंगलवार 10 फरवरी को कक्षा 12 का अंग्रेजी विषय का पहला पेपर है,विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच.हांडे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पांढुरना विकासखंड में कक्षा 10 में कुल 2394 तो वहीं कक्षा 12 वी में 2017 छात्र परीक्षा में शामिल होने विधिवत परीक्षा फार्म जमा किए गए है। श्री हांडे द्वारा बताया कि विभाग के निर्देशानुसार पांढुरना में घोषित सभी 14 परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था पूरी की है।
14 परीक्षा केंद्रों में एक अति संवेदनशील 000
श्री हांड़े द्वारा बताया कि इन 14 परीक्षा केंद्रों में से नगर के हनुमंती वार्ड स्थित चंडी माता मंदिर के पास वाला ऊर्दू परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील है,जहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए परीक्षा के दौरान एक चार का पुलिस बल तैनात रहेंगा।
दो मैजिस्टेंड की निगरानी में उड़नदस्ता टीम रहेंगी नजर 000
बोर्ड की इन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्रीमती अलका इक्का एवं तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर की निगरानी में दो उड़नदस्ता टीम बनाई गई है,जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच.हांड़े,सिवनी स्कूल के प्राचार्य लोणकर,लेंड़ोरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती वैशाली सोमकुवर,महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उषा पंद्रे को शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
