टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में मुख्यालय टीम रही विजेता 

सिंगरौली । एनसीएल की झिंगुरदह परियोजना में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप, एकल, युगल, वरिष्ठ वर्ग, सुपर वरिष्ठ महिला और पुरुष वर्ग इत्यादि श्रेणियों में मैच खेले गए ।

प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 131 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में निदेशक मनीष कुमार, महाप्रबंधक राजेश त्रिवेदी क्षेत्रीय महाप्रबन्धक असीम कुमार बाग, एनसीएल के जेसीसी सदस्य, परियोजना के विभागाध्यक्ष, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस अवसर पर मनीष कुमार ने अपने उद्बोधन में विजेता खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाई दी और खेल-कूद को शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु आह्वान किया। साथ ही उन्होंने टीम एनसीएल को आगामी कोल इंडिया अंतर-कंपनी खेल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अन्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के दौरान टीम चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा में मुख्यालय की टीम ने विजेता खिताब अपने नाम किया तथा निगाही परियोजना की टीम उपविजेता रही।

Next Post

जिला क्रीडा अधिकारी डॉ. विनोद राय सम्मानित

Thu Oct 8 , 2026
सिंगरौली। आज दिन बुधवार को जिला मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा,सेवा ज्योति यात्रा के अवसर पर लगातार खेलो में शासकीय महाविद्यालय डिग्री कॉलेज बैढ़न के वरिष्ठ जिला क्रीडा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने दक्षिण एशिआई एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण पदक अन्य स्वर्ण पदक जितने […]

You May Like