
सिंगरौली। आज दिन बुधवार को जिला मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा,सेवा ज्योति यात्रा के अवसर पर लगातार खेलो में शासकीय महाविद्यालय डिग्री कॉलेज बैढ़न के वरिष्ठ जिला क्रीडा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने दक्षिण एशिआई एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण पदक अन्य स्वर्ण पदक जितने पर आज विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह ने मंच पर आमंत्रित करते हुये शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री विजय दुबे, सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय समेत अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे।
