घर पर पथराव, दरवाजे, छत की सीट टूटी

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत झंडा चौक में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। एक घर में पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी। हमले में दरवाजे, छत की सीट टूट गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रोहित भट्ट निवासी प्रेमसागर झंडा चौक का फर्नीचर का काम करता है। बीती रात 10 बजे वे काम करके घर वापस आया।

दरवाजे के सामने अपनी मोटर साईकिल गाड़ी खड़ी किया उसी समय मोहल्ले का रहने वाला साहिल कोल उसे बुलाने आया और कहने लगा कि साहिल सोनकर बुला रहा है उसी समय रोहित की माँ चंदा बाई उसे घर के अंदर ले गई। इसी बात को लेकर साहिल कोल, शिवा बेन, गुल्ली कोल एवं साहिल सोनकर उसके घर के सामने आये और हंगामा करते हुए घर में ईटा पत्थर मारने लगे जिससे उसके घर के दरवाजे एवं छत की सीमेन्ट की सीट टूट गई इसके बाद चारों कह रहे थे कि अगर रिपोर्ट करेगा तो जान से मार डालेंगे।

Next Post

रूम देने से मना किया तो मैनेजर को पीटा

Wed Jul 22 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी स्थित होटल में रूम देने से मना करने पर दो युवकों ने मैनेजर की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि ऋतिक पटेल का यादव कॉलोनी स्थित होटल […]

You May Like