जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी स्थित होटल में रूम देने से मना करने पर दो युवकों ने मैनेजर की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि ऋतिक पटेल का यादव कॉलोनी स्थित होटल डेजी में मैनेजर है। शाम करीब 7:30 बजे होटल के रिस्पेशन पर बैठा था तभी वहां पर दो लडके आये जिसने अपना नाम अमित प्रजापति बताया और कहा कि रूम चाहिए।
मैनेजर ने आधारा कार्ड मांगा तो अमित प्रजापति ने अपना आधार कार्ड दिया आन लाईन 600 रूपए जमा किए। उसके साथ वाले का आधार कार्ड नहीं दिया था दोनों लोग शाराब के नशे में होने से मैनेजर ने उन्हें रूम देने से मना कर दिया था दोनों लोग होटल चले गये थे।
कुछ देर बाद में लेवर चौक होटल का सामान लेने गया था सामन लेकर वापस होटल जा रहा था जैसे ही खान ब्यौरो के गेट के सामने रात करीब 8.30 बजे पहुंचा था उसी समय अमित प्रजापति एवं उसका साथी मिला जिन्हे होटल के पैसे वापस किया तभी दोनों लोग रूम देने से मना करने की बात पर विवाद करने लगे। हाथ मुक्कों से उसके साथ मारपीट की। चाबी मारकर उसके सिर में चोट पहुंचा दी।
