टास्क फोर्स समिति की टूटी नींद, तीन क्रेसरो पर प्रकरण दर्ज

रीवा: रीवा एवं मऊगंज जिले में नियमो को धता बताकर स्टोन क्रेसर संचालित हो रहे है.बेला, बैजनाथ क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज का भंडारण एवं स्टोन क्रेसर संचालित है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद टास्क फोर्स की जांच के दौरान अवैध खनिज भंडारण पर तीन क्रेसर संचालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया और कई को नोटिस दी गई है.गौरतलब है कि पर्यावरण नियमो का उल्लंघन कर स्टोन क्रेसर बेला, बैजनाथ, नौवस्ता, कौआढ़ान सहित कई जगह संचालित है. एक ओर जहा अवैध तरीके से खनिज का भंडारण होता है वही बंद पड़ी खदानो से पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा है.

पिछले एक साल से यहा अवैध कारोबार चल रहा है लेकिन टास्कफोर्स समिति ने कभी कार्यवाही नही की. यही वजह है कि नियमो को धता बताकर स्टोन क्रेसर चल रहे है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर टास्कफोर्स समिति ने बैजनाथ, हिनौती सहित अन्य जगह संचालित 11 स्टोन क्रेसर एवं खनिज भंडारण की जांच की. इस दौरान अवैध खनिज भंडारण पर अपर्णा स्टोन क्रेसर, माँ शारदा स्टोन क्रेसर एवं कृष्णा स्टोन क्रेसर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. इसके अलावा प्रदूषण की शर्तो का उल्लंघन किये जाने पर स्टोन क्रेसरो को नोटिस जारी की जाएगी. कार्यवाही के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व एवं खनिज के अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

बगैर अनुमति के निर्माण कार्य मिलने पर की जाएगी दंडात्मक कार्यवाही

Tue Feb 10 , 2026
रीवा:कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की.डॉ. सोनवणे ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं. विकासखण्ड स्तर और ग्राम स्तर के अधिकारियों […]

You May Like