मुरैना में सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, महिलाएं और बच्चे घायल

मुरैना:तेज रफ्तार के चलते सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे में बैठी महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नेशनल हाईवे 552 पर बन रहे नए बाईपास के पास हुई। सवारी लेकर ई-रिक्शा चौखट्टा की ओर से मुरैना शहर जा रहा था।

तभी बाईपास के पास वह पलट गया। वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद कर रिक्शे को सीधा किया और फंसी सवारियों को बाहर निकाला। यहां नया बाईपास बन रहा है, इसलिए सड़क खराब है। यह जानते हुए भी ई-रिक्शा चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इसी वजह से उसका नियंत्रण खो गया और रिक्शा पलट गया।

Next Post

राम विरोध का हश्र भी रावण जैसा होगा: रामेश्वर

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जी राम जी जैसे संबोधन से कांग्रेस को पहले भी आपत्ति रही है, क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा राम विरोधी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी चाहती हैं कि कांग्रेस भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान […]

You May Like