भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जी राम जी जैसे संबोधन से कांग्रेस को पहले भी आपत्ति रही है, क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा राम विरोधी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी चाहती हैं कि कांग्रेस भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण, महावीर, गुरुनानक और गौतम बुद्ध का भी विरोध करे।
विधायक रामेश्वर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी डंके की चोट पर भगवान राम, भगवान कृष्ण, महावीर, गौतम बुद्ध और गुरुनानक का सम्मान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत की धरती इन महान विभूतियों के विचारों, आदर्शों और मर्यादाओं से प्रभावित रही है और उन्हीं मूल्यों पर आगे बढ़ती है।कांग्रेस को चेतावनी देते हुए विधायक रामेश्वर ने कहा कि राम का विरोध करने का परिणाम इतिहास में रावण के अंत के रूप में सामने आया था और कांग्रेस को भी यह बात याद रखनी चाहिए कि ऐसे विरोध का अंजाम क्या होता है।
Next Post
स्टूडेंट्स का आविष्कार, बनाई तीसरी आंख, बजर बजाकर करेगा सावधान
Wed Dec 17 , 2025
शिवपुरी: पिछोर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10 के छात्रों ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए स्मार्ट सहायक चश्मा तैयार किया है। इस चश्मे की खासियत यह है कि कम लागत में बनाया गया यह मॉडल रियल टाइम में 1 मीटर से कम दूरी […]

You May Like
-
12 months ago
सोना, चांदी में तेजी
-
3 months ago
अवैध खनन कर रहीं 2 जेसीबी मशीनों को जब्त किया
-
11 months ago
पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर