इरादे मजबूत तो मुमकिन है हर काम: बड़ागांव के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बना डाली 1 किमी सड़क

कुंभराज: गाँव के लोगो ने निकलने के लिए अपने घर से चंदा उगाकर कर बनाई मुरम की सड़क इरादे मजबूत हो और काम करने का जज्बा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ागांव के ग्राम वासियों ने यह बात सिद्ध करके दिखलाई ग्राम बड़ागांव के ग्राम वासियों के निकलने का रास्ता बहुत ही खराब पड़ा था।
जिसमें आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था उस रास्ते से गांव की गाय, भैंस जानवरों को चराने जाते हैं। किसानों का भी आने जाने का यह रास्ता है जिसमें गांव वालों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता था सभी गांव वालों ने विचार बनाया कि यहां से निकलने वाले सभी ग्रामवासि चंदा इकट्ठा करके मुरम की सड़क बनाई जाए जिससे आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े सभी गांव वाले इकट्ठा हुए चंदा इकट्ठा करके खुरई बाले रोड से पठार तक मुरम डाल के 1 कि .मी. सड़क बना दी गई सभी गांव वालों की एकता को देखते हुए आसपास के गांव वालों ने गांव की एकता की प्रशंसा की है।

Next Post

पगारा डैम को सर्वसुविधायुक्त पर्यटन स्थल बनाने की मांग

Tue Jul 21 , 2026
मुरैना: मुरैना जिले के जौरा विधानसभा के पगारा डेम की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए जिला प्रशासन से मुरार जनपद पंचायत के अध्यक्ष दिलराज किरार ने सर्वसुविधायुक्त पर्यटन स्थल बनाने की मांग की है। उन्होंने पगारा डैम का निरीक्षण कर एक विस्तृत प्रस्ताव भी तैयार किया है। Facebook Share on […]

You May Like