ब्यावरा में 15 गांवों के चंदे से बन रहे खाटू श्याम मंदिर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

ब्यावरा। राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के लखनवास क्षेत्र में बड़ली माता मंदिर पहाड़ी पर बन रहे खाटू श्याम मंदिर को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ढहा दिया. 100 पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में करीब 2 हजार वर्गफीट में चल रहे निर्माण को हटाया गया. कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने क्रेशर लगाने और खनन के लिए मंदिर तोडऩे का आरोप लगाकर विरोध जताया है.

15 गांवों के चंदे से बन रहा था मंदिर

ग्रामीणों के अनुसार आसपास के लगभग 15 गांवों के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण शुरू कराया था. जब तक ग्रामीणों को भनक लगी, तब तक प्रशासनिक अमला निर्माण को ढहा चुका था. ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना या अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया.

क्रेशर मशीन और अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पहाड़ी पर क्रेशर मशीन स्थापित करने और खनन के लिए जगह खाली कराने की नीयत से यह कार्रवाई की गई है. उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें की जा रही थीं, जिस पर प्रशासन मौन रहा, लेकिन ग्रामीणों की आस्था से बने मंदिर पर तत्काल कार्रवाई कर दी गई.

तहसीलदार बोले- नोटिस देकर हटाया अतिक्रमण

मामले में तहसीलदार रामनिवास धाकड़ ने क्रेशर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई है. संबंधित पक्ष को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और नियमों के तहत ही निर्माण हटाया गया है. आगे भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

भोजशाला के पास नमाज के विरोध में धार बंद 

Tue Aug 25 , 2026
धार। पुरातन भोजशाला परिसर के पास मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को नमाज अदा किए जाने के विरोध में मंगलवार को धार में मुकम्मल बंद रहा। हिंदू पक्ष की ओर से इसे लेकर एक ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा गया। हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय द्वारा पुरातन भोजशाला […]

You May Like