
भिंड। गैस सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलस गया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत गृहस्थी का सामान जला गया। चाय बनाते समय हादसा हुआ।आग बुझाते समय योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भिंड के गोरमी कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 में बुधवार सुबह एक घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर के रेग्यूलेटर में अचानक आग लग गई, जिससे किचन में रखा गृहस्थी का सामान और सोने-चांदी के जेवर जल गए।
