विदिशा। खेल जगत में इन दिनों ताइक्वांडो संघ को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी क्रम में ताइक्वांडो मध्य प्रदेश के सचिव सुनील भारती ने विदिशा जिला इकाई का गठन करते हुए नई टीम घोषित की है। इसमें विनय गंभीर (सनी) को अध्यक्ष, पंकज भार्गव को सचिव और रविकांत नामदेव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के गठन के साथ ही जिले में ताइक्वांडो खेल के विकास और खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर दिलाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. गौरतलब है कि प्रदेश में कुछ अन्य ताइक्वांडो संगठन मान्यता समाप्त होने के बावजूद प्रतियोगिताएं करा रहे हैं. नवनियुक्त सचिव पंकज भार्गव ने स्पष्ट कहा कि जो भी खिलाड़ी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, उन्हें केवल इंडियन ताइक्वांडो द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में ही भाग लेना चाहिए.
