ज्वेलर्स की दुकान में सेंध, लाखों के आभूषणों की चोरी

सूरजपुर, 23 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के भैयाथान रोड स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने सेंधमारी करके करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की है।

चोरों ने कल रात दुकान के शटर को तोड़ने के बजाय उसमें सरिया फंसाकर उसे खोलने का तरीका अपनाया है। इसके बाद वे अंदर घुसकर बेशकीमती आभूषणों पर हाथ साफ करने में कामयाब रहे हैं। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे चोरों की हरकतों और तरीके पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है।

स्थानीय नागरिक और दुकान मालिक पुलिस गश्त के प्रभावी न होने पर नाराजगी जता रहे हैं।

Next Post

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की बेचैनी बढ़ाई

Thu Oct 23 , 2025
सतना : पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही बादलों के मंडराने के बाद बुधवार को सतना और मैहर में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिली. मौसम के बदले इस मिजाज को देखते हुए उन किसानों की बेचैनी बढ़ गई जिनकी धान की फसल खेतों में […]

You May Like