
शाजापुर, द्वारकापुरी कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया. जहां से बदमाश करीब 22 हजार रुपए नगद चुरा ले गए. इस दौरान बदमाशों ने सारे घर का सामान भी तितर-बितर कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध लोग भी दिखाई दे रहे हैं. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है.
जिस घर में वारदात हुई उसके मकान मालिक विजय सोनी ड्राइवर हैं. जो रक्षाबंधन के लिए बहन को लेने नागदा गए थे. उनकी पत्नी भी रिश्तेदार के यहां गई थी. रात में घर पर ताला लगा हुआ था. सुबह जब विजय की पत्नी घर लौटी, तो उन्होंने देखा कि अलमारी और कमरों का सामान बिखरा हुआ था. उन्होंने वीडियो कॉल कर विजय को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. उन्होंने पुलिस को बताया कि घर से कोई बड़ा सामान चोरी नहीं हुआ है. करीब 20 से 22 हजार रुपए नकद गायब हैं.
सीसीटीवी में चार संदिग्ध दिखे, पुलिस जांच जारी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देर रात 4 संदिग्ध लोग घटनास्थल से निकलते दिखाई दे रहे हैं. जिन्होंने वारदात की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे हैं, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.
