
भोपाल। राज्य शासन ने लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन पुलिस अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है।
आदेश के तहत दुर्गेश कुमार राठौर, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल संभाग भोपाल को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, सागर संभाग सागर पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार योगेश्वर शर्मा, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, सागर संभाग सागर को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, रीवा संभाग रीवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं सुनील पाटीदार, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, रीवा संभाग रीवा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल संभाग भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है।
