आईटी और धातु कंपनियों के दबाव शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 05 जून (वार्ता) आईटी, धातु और तेल एवं गैस कंपनियों में बिकवाली के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 116.67 अंक (0.16 प्रतिशत) टूटकर 74,243.34 अंक पर बंद हुआ। यह छह अप्रैल के बाद का इसका निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 49.85 अंक यानी 0.21 प्रतिशत नीचे 23,366.70 अंक पर बंद। यह इसका भी सात अप्रैल के बाद का निचला स्तर है। वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.38 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.06 प्रतिशत लुढ़क गया।
निफ्टी आईटी सूचकांक 0.99 प्रतिशत, धातु सूचकांक 1.60 प्रतिशत और तेल एवं गैस सूचकांक 0.48 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

बैंकिंग, वित्त, मीडिया, रियल्टी, स्वास्थ्य और अन्य सभी सूचकांक ऊपर रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर करीब सवा दो प्रतिशत गिर गया। टीसीएस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूटे। एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, बीईएल, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर भी गिरावट में रहे। हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में भी पौने दो प्रतिशत से ज्यादा तेजी रही। एशियन पेंट्स, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, सन फार्मा और एलएंडटी के शेयर भी ऊपर रहे।

.....

Next Post

परीक्षा अनियमितताओं पर श्वेत पत्र जारी करे केंद्र: दिग्विजय

Fri Jun 5 , 2026
भोपाल। संसदीय स्थायी समिति (शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल) के अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में बढ़ रही चिंता और अनिश्चितता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने परीक्षा संबंधी […]

You May Like