शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण 

पुलिस कर रही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास

भोपाल, 15 जनवरी. ऐशबाग पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी ने करीब दो साल तक युवती का शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय युवती मिसरोद इलाके में रहती है और योगा क्लासेस चलाती है. करीब दस साल पहले वह कालेज में पढ़ती थी, तब उसकी दोस्ती साथ पढऩे वाले दुर्जन सिंह यदुवंशी से हुई थी. पढ़ाई खत्म करने के बाद युवती क्लासेस चलाने लगी, जबकि दुर्जन सिंह एक अस्पताल में योग प्रशिक्षक बन गया. इसके साथ ही वह पीएचडी भी कर रहा है. वर्ष 2022 में एक बार फिर से दोनों की मुलाकात हुई तो उनकी दोस्ती प्रेम प्रंसग में बदल गई. इस दौरान सिंतबर 2022 में दुर्जन युवती को घुमाने के बहाने ऐशबाग स्थित अपने दोस्त के कमरे पर लेकर पहुंचा और युवती की मर्जी के बगैर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. दुर्जन ने युवती से जल्द ही शादी करने का वादा किया था. पिछले साल जून 2024 तक वह युवती का शोषण करता रहा. इस दौरान युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. परेशान होकर पीडि़ता ने थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

फोर्टिस ने पिडियाट्रिक कैंसर से पीड़ित का हुआ सफल उपचार

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) पिडियाट्रिक किडनी कैंसर बाइलेट्रल विल्म्स ट्यूमर (नेफ्रोब्लास्टोमा) से पीड़ित उज्बेकिस्तान के छह-वर्षीय बालक का यहां निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा प्रदाता फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में सफल उपचार किया गया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला मामला है। बालक की सर्जरी में शामिल फोर्टिस […]

You May Like