सरेराह गुंडागर्दी करने वाले बीटेक और एमसीए के छात्र गिरफ्तार, जेल भेजे गए

भोपाल। बीटेक और एमसीए करने वाले तीन आरोपी युवकों को अयोध्यानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी सरेराह छुरी लेकर रंगदारी, रौबदारी कर कुछ युवकों पर छुरी से जानलेवा हमला किया था. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया. आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया था.

अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के अनुसार घटना 7 अप्रैल को फरियादी दिव्यांश आर्या और अभिनव राय अपने साथियो के कालोनी के गेट के पास खड़े थे. इस दौरान आरोपी सौरभ ठाकुर उर्फ गोल्डी, रितेश और यश रघुवंशी ने पुराने विवाद को लेकर सभी से विवाद करते हुए धारदार छुरी से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया. इस हमले में धीरज, अभिनव और उनके साथी बुरी तरह घायल हो गये, जिनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करया गया. सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपियों के छुपने के संभावित जगहों पर दबिश दी. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपी रितेश यादव, यश रघुवंशी और सौरभ सिंह ठाकुर को पकड़ा. तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. घटना में उपयोग की गई छुरी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया. आरोपी यश रघुवंशी एमसीए की और रितेश यादव, सौरभ सिंह ठाकुर उर्फ गोल्डी बी.टैक. की पढ़ाई कर रहे थे. आरोपी यश के खिलाफ दो पूर्व के आपराधिक मामले पहले से भी दर्ज थे.

Next Post

ईरान के वास्तविक समझौते पर पहुंचने तक सैनिक और सैन्य संसाधन तैनात रहेंगे : ट्रंप

Thu Apr 9 , 2026
वाशिंगटन, 09 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सभी अमेरिकी सैनिक, हथियार और साजो-सामान तब तक तैनात रहेंगे जब तक कि ईरान अमेरिका के साथ एक ‘वास्तविक समझौते’ पर नहीं पहुँच जाता तथा उसका पूरी तरह पालन नहीं करता। सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर […]

You May Like

मनोरंजन