बड़ापुरा में शिक्षा विभाग के बाबू पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ापुरा में शनिवार रात करीब 9 बजे शिक्षा विभाग के बाबू पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. घायल को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां डॉक्टर यशपाल और डॉ दिव्यांशु अवस्थी ने इलाज किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा पुरा निवासी देवेंद्र राज पिता करोड़ी लाल, उम्र 56 वर्ष से अरविंद नाम के व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे मांगे. पैसे न देने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में शिक्षा विभाग के बाबू देवेंद्र राज गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना पर मौके पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई अलजार सिंह सहित पुलिस पहुंची। सिटी कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Sun May 31 , 2026
दमोह: शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव रविवार सुबह 7 बजे से मैदान में उतरे.उन्होंने सुभाष कॉलोनी के जल भराव क्षेत्र, बीज निगम, खेजरा मार्ग, स्टाप डेम तीन गुल्ली सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया.इन क्षेत्रों से लगातार पानी भरने की शिकायतें […]

You May Like