दमोह: शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव रविवार सुबह 7 बजे से मैदान में उतरे.उन्होंने सुभाष कॉलोनी के जल भराव क्षेत्र, बीज निगम, खेजरा मार्ग, स्टाप डेम तीन गुल्ली सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया.इन क्षेत्रों से लगातार पानी भरने की शिकायतें मिल रही थीं.
इसके बाद कलेक्टर तीन गुल्ली स्टेशन चौराहा, श्रीखंडे स्कूल, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, भारत खेल परिसर और एसपीएम नगर खेल परिसर भी पहुंचे.निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए.
