शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में चीनी मिल कर्मचारियों के तीन किशोर स्कूटी से घूमने निकले और राम गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गए। रविवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनो शवों को बरामद किया है।पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने रविवार को बताया कि हरदोई जनपद के रूपापुर चीनी मिल कर्मचारियों के दो बच्चे सर्वज्ञ (16) औरउत्कर्ष (17) थाना अल्हागंज क्षेत्र में राम गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए मौके पर मौजूद उनके तीसरे साथी काव्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से दोनो को नदी में ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली, रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरफ)को रात में ही सूचित कर मौके पर बुला लिया गयाउन्होंने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरफ की टीम ने राम गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनो शवों को बरामद कर लिया।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
