अपर कलेक्टर ने मटर मंडी का किया भ्रमण 

जबलपुर। कटंगी बायपास स्थित ओरिया मटर मंडी में इन दिनों बढ़ रही मटर की आवक को देखते हुए अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ ने मटर मंडी का भ्रमण किया। जहां अपर कलेक्टर ने पहुंचकर मंडी परिसर में भ्रमण किया, पहुंचने वाले किसानों और मटर खरीदने वाले व्यापारियों से चर्चा करते हुए। वाहनों के आवागमन और उनके खड़े होने वाली चिह्नित जगहों पर व्यवस्थित पार्किंग को लेकर दिशा- निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक सिंह, सीएसपी बी एस गोठरिया, मंडी सचिव आर के सैय्याम सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Next Post

अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई 

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर। शहर में अलग-अलग स्थानों पर जमे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार अतिक्रमण दस्ते द्वारा छोटी लाइन से रामपुर चौक और गौरीघाट तक, आईएसबीटी के पास,दीनदयाल चौक से ग्रीन सिटी, मोती नाला से बहोरा बाग तक नाला के […]

You May Like