कैंसर अस्पताल सहित अन्य विस्तार कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

रीवा।श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 321 करोड़ रूपये की लागत से एमसीएच के नये भवन के साथ ही नर्सिंग कॉलेज, रेसीडेंसिगल क्वार्टस, हास्टल, मर्टीलेबल पार्किंग आदि निर्माण कार्य करायें जा रहे हैं.

इसी क्रम में पूर्व के संचालित अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार कर उसे नवीन स्वरूप दिया जायेगा. अस्पताल परिसर में 200 विस्तर का कैंसर अस्पताल निर्माणाधीन है. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करायें. कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कैंसर अस्पताल एवं जी प्लस 7 एमसीएच बिधल्डग के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ल, डीजीएम भवन विकास अजय ठाकुर सहित चिकित्सक उपस्थित रहे.

Next Post

चोटिल मोहम्मद सलीम बंगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) अफगानिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ग्रोइन (एडक्टर) की चोट के कारण अबू धाबी में बंगलादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सलीम पुनर्वास […]

You May Like