कीव, 10 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में 12 लोग घायल हो गए।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर बताया कि पूर्वी कीव में नीप्रो नदी के बाएँ किनारे पर महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों में दो इमारतों और कुछ वाहनों को नुकसान पहुँचा है।
कीव क्षेत्रीय राज्य प्रशासन के प्रमुख मायकोला कलाश्निक ने कहा कि ऊर्जा सुविधाओं पर हमले के बाद कीव क्षेत्र के 28,000 घरों में बिजली गुल हो गई। कीव के पूर्वी बाहरी इलाके ब्रोवरी में तीन अपार्टमेंट इमारतें, चार व्यावसायिक परिसर और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि उसके इंजीनियर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
Next Post
जिले में 60 दिनों तक चलेगा टोबेको फ्री यूथ कैंपेन
Fri Oct 10 , 2025
सीधी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बबिता खरे ने बताया, कि जिले में शुक्रवार को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की 60 दिवसीय एक्टिविटी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों को तंबाकू पदार्थ का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई। इसका उद्देश्य जिले के युवाओं […]

You May Like
-
6 months ago
ब्रिज के नीचे चाकू लहराते बदमाश को दबोचा
-
1 year ago
नवविवाहिता झुलसी, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
