ऑपरेशन सिंदूर प्रदर्शनी में बच्चों ने सीखा युद्ध में विज्ञान का महत्व

इटारसी। ईश्वर रेस्टोरेंट सभागार में आयोजित जय जवान, जय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सेना के आधुनिक हथियारों और तकनीकों का अनुभव किया। राफाल, एल-70 एयर डिफेंस सिस्टम, शिल्का गन, एस-400 वायु रक्षा प्रणाली और पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट करने के चलित मॉडल ने सभी का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि विज्ञान ने युद्ध लड़ने के तरीके बदल दिए हैं, जबकि चौरे ने सीमित हथियारों से बढ़त दिलाने में रिसर्च की भूमिका पर जोर दिया।

आयोजक राजेश पाराशर ने बताया कि ड्रोन युद्ध भविष्य का संकेत है। रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्राओं मनस्वी मिश्रा और अंशिका पांडे ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में वीडियो कॉल से बच्चों ने रिटायर्ड कर्नल महेंद्र सिंह से संवाद किया। प्रदर्शनी में मिसाइल प्रक्षेपण, हथियार संचालन और रक्षा विज्ञान में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

Next Post

ट्रक और बस की हुई टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Tue Aug 12 , 2025
कटनी। रीठी के समीप ट्रक और बस की हुई भीषण टक्कर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिन्हें रीठी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आज दोपहर लगभग 2:00 बजे कटनी दमोह मार्ग में रीठी कैन नदी के […]

You May Like