इंदौर: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नो-एंट्री नियम का पालन न करने वाले भारी वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है. 7 अक्टूबर की सुबह से 8 अक्टूबर की सुबह तक पुलिस ने नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले 12 भारी वाहनों के चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है.
साथ ही, उन्हें प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधित मार्गों तथा निर्धारित समय का ध्यान रखने के लिए हिदायत दी. पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और नागरिकों की सुरक्षा व यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी.
