सेल ने 2025-26 में बिक्री, उत्पादन में बनाये नये रिकॉर्ड

नयी दिल्ली, (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में बिक्री और उत्पादन दोनों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 201.4 लाख टन की अब तब की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की जो एक साल पहले के 180.7 लाख टन की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी की गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अपनी ब्रांड उपस्थिति और ग्राहकों तक पहुंच को मजबूत करते हुए हासिल की गयी यह वृद्धि व्यापक रही और सभी उत्पाद श्रेणियों में बिक्री में उछाल देखा गया।

उत्पादन के मोर्चे पर, सेल ने 194.3 लाख टन का अपना सर्वश्रेष्ठ कच्चा इस्पात उत्पादन और 191.76 लाख टन का बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन दर्ज किया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये।

वित्त वर्ष के दौरान सेल ने भारतीय रेलवे को 12.5 लाख टन की रिकॉर्ड आपूर्ति की और अपनी यूनिवर्सल रेल मिल से अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जो कंपनी की कार्यकुशलता और देश के रेल नेटवर्क को बढ़ाने में उसके रणनीतिक योगदान को दिखाता है।

कंपनी के निर्यात में भी 162 प्रतिशत की भारी बढ़त देखी गयी, जो 2.9 लाख टन तक पहुंच गया है। सेल ने अब भूटान समेत नये विदेशी बाजारों में भी अपना विस्तार किया है।

 

 

Next Post

फर्जी क्लिनिक पर कार्रवाई, बिना डिग्री इलाज करने वाला दवाखाना सील

Fri Apr 3 , 2026
इंदौर:पाटनीपुरा मेन रोड स्थित एक कथित क्लिनिक पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. यहां बिना मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज करने और उनसे पैसे वसूलने की शिकायत थी.करणी सेना के संगठन मंत्री मानसिंह राजावत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह […]

You May Like