इंदौर:पाटनीपुरा मेन रोड स्थित एक कथित क्लिनिक पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. यहां बिना मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज करने और उनसे पैसे वसूलने की शिकायत थी.करणी सेना के संगठन मंत्री मानसिंह राजावत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित, प्रदेश महासचिव मनीष सिंह सिसौदिया सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा को जानकारी दी.
इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक को सील कर दिया. शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपी खुद को डॉक्टर राव बताकर बिना वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था। करणी सेना ने ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. राव दवाखाना के खिलाफ लगातार शिकायतें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को की गई थीं. इसके बाद सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में भी मामला उठाया गया, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी.
