एक ही दिन में 121 युवक युवतियों का विवाह के लिए पंजीयन हुआ

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन 20, 21, 22 मई को ग्वालियर के मानस भवन में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को इसके लिए युवक युवतियों के पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया गया।

सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि शनिवार को एक ही दिन में अग्रबंधुओं ने 121 अपने विवाह योग्य बच्चों के पंजीयन कराये है। पंजीयन पूरी तरह से निशुल्क किये जा रहे हैं। साथ ही परिचय सम्मेलन में बाहर से आने वाले अग्रबंधुओं को ठहरने की व्यवस्था समाजबंधुओं के द्वारा निशुल्क की जायेगी। इस अवसर पर परिचय सम्मेलन की श्रीमती पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, ललिता बंसल, कामिनी अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, एकता अग्रवाल, नीता सिंघल, संगीता गर्ग, लेखारानी गर्ग, डोली अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रजनी सिंघल, सुनीता अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल सहित 75 महिलाओं ने पांच सौ पंजीयन कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुकेश सिंघल, दिलीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अनिल गर्ग, राकेश अग्रवाल, केके बंसल, मुकेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, किशन गुप्ता उपस्थित थे।

Next Post

समाज उत्थान में प्रेस की बड़ी भूमिका: डॉ. नीलकमल माहेश्वरी

Sat Apr 26 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब ने इंटेक्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने पर अपने साथी पत्रकार डॉ. नीलकमल माहेश्वरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब सभागार में ग्वालियर प्रेस क्लब और स्मार्ट सिटी […]

You May Like