फंदा में 19 को गूंजेगी शहनाई: बीपीएल परिवारों की कन्याओं का होगा नि:शुल्क विवाह

भोपाल:जिले की जनपद पंचायत फंदा के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत आयोजन किया जाना है. आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक फंदा सभाकक्ष में आयोजित हुई. अप्रैल महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है. जिसमेंं बीपीएल परिवारों की कन्या के नि:शुल्क विवाह किये जाएंगे.

जनपद पंचायत फंदा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी मिश्रा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत फंदा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत विवाह समारोह का आयोजन हूजूर विधायक के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाना है, सरपंच एवं सचिवों से कहा कि पंचायत के अंतर्गत गरीब बीपीएल कार्ड धारी परिवारों की कन्याओं का नि:शुल्क विवाह सरकार द्वारा कराया जा रहा है.

इच्छुक कन्याओं के परिवारों से संपर्क कर बीपीएल कार्ड धारी कन्याओं का विवाह के लिए चिन्हित कर परिवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन की जानकारी दी जाएगी. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाह सम्मेलन में विवाह करने के इछुक कन्याओं के फॉर्म भरकर जनपद कार्यालय फंदा में जमा करें. बैठक में मुख्य रूप से हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया, सीईओ जनपद फंदा शिवानी मिश्रा, पीओ डुड़ा निधि चौकसे, दिलीप कुमार शिंदे एवं सरपंच सचिव उपस्थित थे.

Next Post

फार्म हाउस पर पुलिस का छापा

Fri Apr 3 , 2026
इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में फार्म हाउस मालकिन पर भी नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है.डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़ी […]

You May Like