
दमोह/मडियादो.मडियादो और मादो गांव का मामला, अभी भी गांव में घूम रहा कुत्ता, ग्रामीणों में दहशत.दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले मडियादो और मादो गांव में मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक एक पागल कुत्ते ने तीन बच्चों समेत छह लोगों को काट दिया.सभी घायल मडियादो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस पागल कुत्ते के गांव में घूमने से ग्रामीणों में दहशत है और ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल प्रशासन इस पागल कुत्ते को यहां से हटाए ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सके.
जानकारी के अनुसार इस कुत्ते ने पहले मादो गांव के कैलाश कुशवाहा 10, तख़त पिता कमल कुशवाहा और सार्थक लोधी 5 को काटा फिर वहां से दो किलोमीटर दूर मडियादो पहुंचा और यहां विजय पाठक उम्र 65 और विक्की अग्रवाल 32 को काट दिया. सभी लोग जख्मी अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार किया गया.ऐसी जानकारी भी है कि मादो गांव में एक महिला पर भी पागल कुत्ते ने हमला किया है, हालांकि वह अभी अस्पताल नहीं पहुंची. फिलहाल यह पागल कुत्ता मडियादो गांव में घूम रहा है, लेकिन वह पलक झपकते ही इधर-उधर भाग जाता है.पंचायत सचिव धुन सिंह का कहना है कुत्ते को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसे गांव से दूर भगाया जा सके, क्योंकि पंचायत के पास ऐसे कोई संसाधन नहीं है कि उसको पकड़ा जा सके.
