झारखंड के बासुकीनाथ धाम में 19 वें दिन 1.60 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

दुमका, 29 जुलाई (वार्ता) झारखंड में दुमका जिले में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला के 19 वें दिन मंगलवार को 1,60,361 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।

बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला के 19 वें दिन फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में संध्या सात बजे तक सामान्य रुट लाइन से 1,30,956 ,शीघ्र दर्शनम से 6000 एवं जलार्पण काउंटर से 23405 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

समतित ने बताया कि आज पहुंचे श्रद्धालुओं में चढ़ावे के रूप में शीघ्र दर्शनम से 18 लाख,दान पेटी से 32,740 ,गोलक से 1,11,060 रुपये अन्य स्रोत से 6677 रूपये नकद राशि प्राप्त हुए।

 

Next Post

तेलंगाना में 140 करोड़ रुपये के घोटाले में बहु-राज्य सहकारी समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार

Tue Jul 29 , 2025
हैदराबाद, 29 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर मुद्रा कृषि कौशल विकास बहु-राज्य सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष थिप्पेनी रामदासप्पा नायडू को गिरफ्तार किया है। नायडू पर फर्जी सरकारी नौकरी और जमा योजना चलाकर 2,000 से ज़्यादा लोगों – ज़्यादातर किसानों और बेरोज़गार […]

You May Like