डाकघर से चोरी करने वाले पकड़ाए 

नर्मदापुरम। प्रधान डाकघर में चोरी करने वाले चोरों को कोतवाली पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरों से चोरी किया करीब सवा लाख रुपए के कम्प्यूटर और उपकरण भी बरामद कर लिये हैं। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर पर चोरों ने धावा बोलकर करीब सवा लाख रुपए के कीमती उपकरण चुरा लिए थे। चोरों ने यहां से कम्प्यूटर, प्रिंटर और बैटरी चुरा ले गये थे। घटना 3 अप्रैल की रात साढ़े बारह बजे से दूसरे दिन दोपहर 2 के बीच की बतायी है। चोरों ने रात में सेंधमारी करके दो कम्प्यूटर, एक मॉनीटर, एक लेजर प्रिंटर एवं तीन बैटरी सहित 1 लाख 20 हजार रुपए का माल उड़ा लिया था।

Next Post

जेल में बंद हत्यारोपी देगा कॉलेज एग्जाम, कोर्ट ने दी अनुमति

Fri Apr 4 , 2025
मुरैना। हत्या के मामले में जौरा उपजेल में बंद अभिषेक शाक्य नामक आरोपी को जौरा न्यायालय ने बीएससी तृतीय वर्ष के एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी है। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी अभिषेक शाक्य बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र हैं, जिसकी परीक्षाएं 7 अप्रेल से शुरू होने वाली हैं। […]

You May Like

मनोरंजन