एटीएम से कैश चुराने तोडफ़ोड़ सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई वारदात

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत पिसनहारी की मढिय़ा के पास लगे भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया के एटीएम से कैश चुराने के इरादे से शातिर चोर ने तोडफ़ोड़ की हालांकि चोरी की वारदात को अंजाम देने मेें नाकाम रहा। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक अरुण मुल्तानी निवासी रामेश्वरम कॉलोनी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया विजय नगर में एटीएम चैनल मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। पिसनहारी की मढिय़ा के पास लगे एसबीआई एटीएम में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम मशीन की बाहरी डोर को कैश चोरी करने के इरादे से तोड़ दिया है जिससे तोडफ़ोड़ से एटीएम मशीन में करीब 25,000 रूपये का नुकसान हुआ है लेकिन एटीएम से कैश चोरी नहीं हुआ है। मानीटिरिंग पोर्टल एचपी टूल पर चैक किया तो एटीएम मशीन करीब 7 घण्टे डाउन थी इसके आधार पर तोड़-फोड़ का समय  सुबह 5 से 6 के बीच  है। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है।

Next Post

लोकायुक्त पुलिस ने थांदला बीआरसी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा

Mon Feb 17 , 2025
झाबुआ। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने झाबुआ जिले के थांदला में पदस्थ खंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) और एक अन्य कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया गया कि एक शैक्षणिक संस्था की मान्यता के नवीनीकरण के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त पुलिस टीम द्वारा यह […]

You May Like

मनोरंजन