देवसर-बरगवां मार्ग पर रबी फसलों की गहाई के लिए अन्नदाताओं का बेजा कब्जा

सिंगरौली: नेशनल हाईवे 39 सीधी-सिंगरौली के देवसर से आगे बरगवां मार्ग जोगिनी मुख्य मार्ग में स्थानीय लोगों ने खलिहान बना लिया है। जहां फोर लेन सड़क के टू-लेन पूरी तरह से बाधित है। जबकि इसी मार्ग से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम तहसीलदार एवं एनएच 39 के अधिकारियों का भी लगातार आना-जाना होता है।

दरअसल सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसी से सड़क को ही स्थानीय लोगों ने खलिहान बना रखा हैं। आलम यह है कि सड़क पर ही रबी फसल गेेहॅू व दलहनी-तिलहनी को रख कर खलिहान के रूप में उपयोग कर रहे हैं। उक्त सड़क में करीब एक पखवाड़े के अधिक समय से कब्जा है।

जिसके चलते टू-लेन सड़क पूरी तरह से बाधित है। बरगवां से देवसर-सीधी की ओर जाने वाली सड़क मार्ग चालू है। जहां वाहन अप-डाउन एक ही मार्ग से करने के लिए चालक विवस हैं। उधर,नागरिको ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुये एनएच 39 सड़क पर कब्जा कर खलिहान के उपयोग में लाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Next Post

ढाई करोड़ की ठगी,अब तक का सबसे लंबा चला डिजिटल अरेस्ट, स्वामी सुप्रदिप्तानंद बने शिकार

Thu Apr 17 , 2025
ग्वालियर: प्रदेश में अब तक के सबसे लंबे चले डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। ग्वालियर जिले के रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 2.52 करोड़ रुपए की ठगी की गई।स्वामी ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम शाखा में दर्ज कराई है। […]

You May Like