फडणवीस आज नागपुर में ओबीसी समुदाय के प्रदर्शनकारियों से करेंगे मुलाकात

नागपुर, (वार्ता) मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज सुबह 10 बजे यहां संविधान चौक पर ओबीसी समुदाय के प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने दी। राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ राज्य सरकार से 14 मांगों पूरा करने की मांग को लेकर धरना दे रहा है, जिसमें मराठों को ओबीसी श्रेणी में शामिल न करना और सभी मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने का विरोध शामिल है।

महासंघ के एक पदाधिकारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि सरकार हमारी 14 मांगों को पूरा करे… सरकार का एक प्रतिनिधि आगे आकर हमसे बातचीत करे।”

श्री तिवारी ने एक बयान में कहा कि श्री फडणवीस ओबीसी अधिकारों की रक्षा करते हुए मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आम सहमति पर पहुँच गए हैं। उन्होंने कहा, “इस फैसले से समाज में सद्भाव और शांति का माहौल बना है।”

इससे पहले, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे ने पात्र मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने सहित उनकी अधिकांश माँगों पर सरकार द्वारा सहमति जताए जाने के बाद अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया था।

ये प्रमाण पत्र उन्हें ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का लाभ उठाने में सक्षम बनाएंगे। सरकार ने मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने और उनकी जाँच करने के लिए एक समिति के गठन की भी घोषणा की है, जो अपने कुनबी वंश के ऐतिहासिक प्रमाण प्रदान कर सकें।

 

 

Next Post

जीएसटी में गरीब और मध्यम वर्ग को राहत

Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने जीएसटी की अगली पीढ़ी की सुधार के तहत मुख्य स्लैबों की संख्या चार घटकर दो करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी और आम लोगों के इस्तेमाल की अधिकतर वस्तुओं को पांच प्रतिशत के स्लैब में रखने का फैसला […]

You May Like