
छिंदवाड़ा. चौरई थाना के ग्राम कलकोटी में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार संदीप पिता शंकर वर्मा कलकोटी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ मंगलवार को शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। दूसरे दिन युवक खेत में फंदे में लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने उसके शव को उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
