कांग्रेस की विशाल रैली, चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप

बैतूल। कांग्रेस ने आज वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली और जनसभा का आयोजन किया। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताते हुए उसकी अर्थी निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पटवारी ने प्रदेश के मंत्रियों पर ड्रग माफिया को संरक्षण का आरोप लगाया और

रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अब वोट की चोरी नहीं होने देगी उन्होंने चुनावों में ईवीएम गड़बड़ी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा पर युवाओं, किसानों और आम जनता को 20 सालों से धोखा देने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया और दावा किया कि कई विधानसभा क्षेत्रों में वोट बढ़ने के साथ भाजपा की जीत का अंतर भी बढ़ा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

इस जनसभा में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में निलय डागा, सुखदेव पांसे, प्रताप सिंह, ब्रह्मा भलावी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा नें जिले भर से रैली मे शामिल होने जनता कार्यकर्त्ताओ और नेताओं का आभार माना

Next Post

ब्यावरा-राजगढ़ में झमाझम से सितम्बर की शुरूआत, रिकॉर्ड टूटा,बीते वर्ष से 300 मिमी ज्यादा बारिश

Wed Sep 3 , 2025
ब्यावरा।जिले में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. बुधवार को अनेक स्थानों पर तेज झमाझम बारिश हुई. ब्यावरा, राजगढ़, सुठालिया सहित अनेक स्थानों पर तेज बारिश होने से चहुंऔर पानी ही पानी हो गया. आसपास क्षेत्र में नदी, नाले की पुलियाओं पर पानी आने से कई जगह का आवागमन घंटो […]

You May Like