दतिया पुलिस में पूरा महकमा बदला, एएसपी शिवहरे भोपाल भेजे गए, 111 पुलिसकर्मियों के तबादले

दतिया: दतिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह 2008 बैच के अधिकारी मनजीत चावला को दतिया का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। चावला इससे पहले भी दतिया में एएसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। करीब सात साल बाद उनकी जिले में वापसी हुई है।

एएसपी स्तर पर हुए बदलाव के साथ ही जिले की पुलिस व्यवस्था में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने देर रात जारी आदेश में 111 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। इनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में भेजा गया है, जबकि कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों और थानों से पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है।

Next Post

चांदी के जेवर कब्रिस्तान में छिपाये, गोल्ड रख दिया गिरवी, 4 गिरफ्तार

Sat Jun 6 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ चुराये हुये जेवर गिरवी रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 15 लाख रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई। चोरों ने चांदी के जेवर कब्रिस्तान […]

You May Like