नववर्ष से पहले बेकरी पर सख्ती, गंदगी पर स्वीट्स शॉप सील

जबलपुर: नववर्ष के अवसर पर नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण केक एवं बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न बेकरी निर्माण एवं विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि होम साइंस रोड स्थित ऑर्किड बेकरी एवं गुप्ता स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गुप्ता स्वीट्स में गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य कारोबार पाए जाने पर उसका खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाई गई। इसके अलावा अधिकारियों ने शिवम स्वीट्स (भेड़ाघाट चौराहा), आजाद बेकरी (कछपुरा), पॉपुलर फ्रेश केक एंड कुकीज (सिविल लाइन), अरविंद बेकरी (सिहोरा) तथा न्यू इंदौर सेव भंडार (लार्डगंज) से केक, कुकीज, ड्राईफ्रूट, टोस्ट, कीम रोल और पेस्ट्री के नमूने परीक्षण के लिए लिए। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ वातावरण में निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग तथा केक पर निर्माण एवं उपयोग की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

दिल्ली की अद्या कात्याल ने जूनियर महिला ट्रैप का खिताब जीता

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली की अद्या कात्याल ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं (शॉटगन) के फाइनल में शांत और संयमित प्रदर्शन करते हुए जूनियर महिला ट्रैप का खिताब अपने नाम किया। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में अद्या ने 42 हिट्स के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त […]

You May Like