
छिंदवाड़ा. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसों का शिकार होने से तीन युवकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया. सभी मामले में पुलिस जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला थाना चांद के ग्राम बाड़ीवाड़ा में 13 वर्षीय मयंक पिता राजाराम श्रीवास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज गति से आ रहे वाहन ने नाबालिग को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. दूसरा मामल में थाना मोहोखेड़ निवासी 28 वर्षीय बबन पिता बिरजू परतेती को ग्राम खूनाझिर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और वाहन चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया. घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. तीसरा मामलाथाना बिछुआ के क्षेत्रअंतर्गत वमलागांव है जहां बिछुआ निवासी 30 वर्षीय सूरज पिता रमुन्द धुर्वे सड़क हादसे में घायल हो गया उसे बिछुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
जहर के सेवन से युवक की मौत
जुन्नारदेव क्षेत्र के रहने वाले 31 वर्षीय सुनील पिता हरिचंद धुर्वे के द्वारा जहर का सेवन करने से परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां लगातार चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया. हालाकि युवक ने किन कारणों के चलते जहर का सेवन किया है यह अज्ञात नही हो पाया है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है.
