रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित समय सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही विभागीय योजनाओं, गेंहू उपार्जन तथा खाद वितरण की तैयारियों की समीक्षा की गई.कलेक्टर ने कहा कि किसी भी विभाग में सीएम हेल्पलाइन में कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड न रहे तथा सी व डी श्रेणी में रहने वाले विभागों को तत्परतापूर्वक शिकायतों का निराकरण कर ए श्रेणी में आने का प्रयास करना होगा.
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत 26 मार्च तक विकासखण्ड स्तर में आयोजित शिविरों में आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिये ताकि जिला स्तर पर आवेदन न आये. बैठक में बताया गया कि आगामी 1 अप्रैल से किसानो को ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का विक्रय किया जायेगा. कलेक्टर ने कहा कि समितियों व विपणन द्वारा ई-टोकन से किये जाने वाले खाद वितरण की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी. लेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा गेंहू उपार्जन के लिए किये गये पंजीयन अनुसार रकबे का शत-प्रतिशत सत्यापन करें. बैठक में ननि आयुक्त एवं सीईओ मौजूद थे.
