शाजापुर के 61 स्कूल सांदीपनि विद्यालयों में होंगे मर्ज

शाजापुर: कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शालाओं को सांदीपनि विद्यालयों में समाहित करने पर चर्चा की गई, जिसमें जिले की 61 शालाओं को सांदीपनि विद्यालयों में समाहित करने के संबंध में निर्णय लिया गया.इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिए कि गठित समिति चिन्हित सभी शालाओं के समायोजन की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करें.

उन्होंने सांदीपनि विद्यालय में रिक्त सीटों के विरूद्ध शत-प्रतिशत शालाओं का समायोजन करने और आवश्यकतानुसार अन्य शालाओं का चिन्हांकन कर कार्यवाही करने, अशासकीय शालाओं के छात्रों के प्रवेश के संबंध में राज्य के निर्देशानुसार कार्यवाही करने, शासकीय शालाओं के समायोजन पश्चात रिक्त शाला भवनों की सूची उपलब्ध कराने एवं चयनित विद्यालय के शत-प्रतिशत छात्रों का सांदीपनी शाला में प्रवेश अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए. इस अवसर पर अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शिप्रे, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी एवं पीएचई, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र जिला परियोजना समन्वयक, विद्यालयों के प्राचार्य एवं समिति सदस्य आदि उपस्थित थे.

Next Post

टॉप बकायादारों के नाम अब फ्लेक्स होर्डिंग पर होंगे सार्वजनिक

Mon Mar 23 , 2026
रीवा:नगर निगम बड़े बकायादारो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने जा रहा है. जहा कुर्की की कार्यवाही की जाएगी. वही बकायादारो के नाम फ्लैक्स-होर्डिंग के माध्यम से सार्वजनिक किये जाएगे ताकि शर्मिंदा होकर बकाया राशि जमा करे. सोमवार को निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली की समीक्षा की. जहा […]

You May Like