टॉप बकायादारों के नाम अब फ्लेक्स होर्डिंग पर होंगे सार्वजनिक

रीवा:नगर निगम बड़े बकायादारो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने जा रहा है. जहा कुर्की की कार्यवाही की जाएगी. वही बकायादारो के नाम फ्लैक्स-होर्डिंग के माध्यम से सार्वजनिक किये जाएगे ताकि शर्मिंदा होकर बकाया राशि जमा करे. सोमवार को निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली की समीक्षा की. जहा कार्यवाही के निर्देश दिये.30 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले वार्ड प्रभारियों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि सभी वार्ड प्रभारी न्यूनतम 50 प्रतिशत वसूली हर हाल में सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिनकी वसूली निर्धारित लक्ष्य से कम पाई जाएगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी.

निगम आयुक्त ने अगले सात दिनों के भीतर जोन 01 को 2.5 करोड़ एवं जोन 03 को 3.5 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया. उन्होंने निर्देशित किया कि इस अवधि में व्यावसायिक बकायादारों की से बकाया राशि निगम आयुक्त ने दिनांक 23 मार्च को जोन 01 एवं 03 की राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के दौरान दोनों जोनों की कम वसूली प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. 30 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले वार्ड प्रभारियों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि सभी वार्ड प्रभारी न्यूनतम 50 प्रतिशत वसूली हर हाल में सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिनकी वसूली निर्धारित लक्ष्य से कम पाई जाएगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी.

निगम आयुक्त ने अगले सात दिनों के भीतर जोन 01 को 2.5 करोड़ एवं जोन 03 को 3.5 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया. उन्होंने निर्देशित किया कि इस अवधि में व्यावसायिक बकायादारों की एरियर की बकाया राशि वसूल करते हुए शून्य की जाए. उन्होंने बड़े व्यावसायिक बकायादारों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी बकायादारों पर तत्काल तालाबंदी की कार्रवाई की जाए. इसके अतिरिक्त निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जोनों से 15-15 बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उनके नाम के फ्लेक्स होर्डिंग शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं, ताकि आमजन को भी बड़े बकायादारों की जानकारी हो सके. किसी तरह की लापरवाही न की जाय

Next Post

डॉ. दिलीप आचार्य को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर : इंदौर सर्जन्स रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिलीप कुमार आचार्य को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। सचिव ट्रस्टी डॉ. नरेंद्र पाटीदार ने बताया कि […]

You May Like