अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का एक्शन, जेसीबी और ट्रोला जब्त

ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मुताबिक विभाग की टीम ने बीती रात आंतरी थाना क्षेत्र और महरा टोल क्षेत्र में कार्रवाई की जिसमें उसे सफलता भी मिली।
एक सूचना पर जब खनिज विभाग की टीम ने आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम भारस में छापा मारा तो वहां टीम को अवैध खन करते हुए एक जेसीबी मशीन दिखाई दी, ये मशीन मुरम निकाल रही थी जिसे टीम ने जब्त कर लिया और पुलिस थाने अभिरक्षा में रखवा दिया।
अवैध गिट्टी ले जाते मिला ट्रोला भी जब्त
इसी क्रम में रात के समय खनिज विभाग की टीम ने बेरजा-विजौली टोल एवं मेहरा टोल क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन की जांच की। जांच के दौरान एक ट्रोला खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए मिला। कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रोला को भी जब्त कर संबंधित पुलिस चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।

Next Post

जब सुपरस्टार ने अचानक छोड़ी फिल्मी दुनिया, करियर छोड़ अध्यात्म में डूब गए थे विनोद खन्ना

Tue Oct 6 , 2026
Vinod Khanna Birthday: मुंबई, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने विलेन से लेकर हीरो तक का शानदार सफर तय किया। करियर के ऊंचाइयों पर फिल्मों से दूरी बनाकर उन्होंने हर किसी को चौंका दिया था। Vinod Khanna Spiritual Journey: हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे बहुत कम स्टार्स हुए […]

You May Like